Posts

CG CRIME NEWS : हादसा या हत्या ? पुल के नीचे मिली टीचर की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका, परिजनों ने की जांच की मांग

Image
  CG CRIME NEWS : धमतरी.   मगरलोड विकासखंड के मेघा से मोहदी मार्ग पर पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिली है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह मेघा बाहरा पुल पर मृतक के भाई ने ही उसकी लाश देखी और मगरलोड थाने को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही कुरूद SDOP अभिषेक केसरी के साथ पूरी टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि मृतक करेली छोटी गांव का रहने वाला है. जिसका नाम हीराधर साहू (पिता- भूखन लाल साहू) है. जो नगरी छीपली कॉलेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक के रूप में काम कर रहा था. हत्या की आशंका घटना स्थल पर बाइक, हेलमेट सुरक्षित पड़ा हुआ मिला है. आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेंक दिया गया है. मृतक के परिजनों ने इस मामले में जांच की मांग की है. वहीं लाश मिलने की खबर से पुल पर लोगों का जमावड़ा लग गया. जिसके चलते कुछ देर तक वहां आवागमन प्रभावित हुआ. घटनास्थल पर लगी भीड़ मृतक

एमपी में लव जिहादः धर्म परिवर्तन कराकर पहले मुस्लिम बनाया, फिर 3 बच्ची के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

Image
  मुरैना। जिले की बानमोर तहसील में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक सीधी-सादी हिंदू लड़की को बरगला कर पहले धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाया, फिर तीन बेटियां होने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। जिस हिंदू लड़की से शादी हुई थी उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने कहा कि जिस व्यक्ति से प्यार किया और उसके खातिर परिवार छोड़ा, अपना धर्म बदला, मान सम्मान सब कुछ गवा दिया।आज छोटी-छोटी मासूम 3 बच्ची हैं इनको लेकर इनके अधिकार की लड़ाई लड़ रही हूं। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुराल में बानमोर में रह रही है परंतु सास-ससुर व ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित और परेशान करते हैं। पीड़िता ने कहा कि जब मुझे साथ ही नहीं रखना था तो क्यों कराया मेरा धर्म परिवर्तन और क्यों मुझसे शादी की। आज कई सवालों को अपने साथ लेकर घूम रही पीड़िता का कहना है कि मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में यह इस प्रकार से किसी हिंदू लड़की की जिंदगी खराब ना हो। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ऐसा किसी के साथ न होः पत्नी की मौत के बाद गांव जा रहा ट्रैक्टर शव सहित अंडर ब्रिज में फंसा, 5 घंटे बाद पानी कम हुआ तब बेबस पति ने शव को बाहर निकाला

Image
  शिवपुरी। बदरवास के ग्राम बण्डखेड़ा निवासी एक महिला की उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। महिला का पति जब उसकी लाश को लेकर वापस गांव लौट रहा था, तभी अंडर ब्रिज में ट्रैक्टर-ट्राली पानी में फंस गई। अंडर ब्रिज में पानी अचानक बढ़ गया, तब पति किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन उसकी पत्नी की लाश ट्राली में ही फंसी रही। करीब पांच घंटे बाद जब पानी कम हुआ तो ग्रामीणों की मदद से उसकी लाश को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बण्डखेड़ा निवासी रामचरण आदिवासी की पत्नी सुमित्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामचरण आदिवासी जब सुमित्रा की लाश को ट्रेक्टर-ट्राली में रखकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी वार्ड क्रमांक-7 स्थित अंडर ब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्राली पानी में फंस गई। कुछ देर बाद ब्रिज में पानी बढ़ गया तो रामचरण किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन पांच घंटे तक सुमित्रा की लाश पानी में ही फंसी रही। पानी कम होने के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाल कर अतंमि संस्कार के लिए ले जाया गया।