एमपी में लव जिहादः धर्म परिवर्तन कराकर पहले मुस्लिम बनाया, फिर 3 बच्ची के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

 

मुरैना। जिले की बानमोर तहसील में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक सीधी-सादी हिंदू लड़की को बरगला कर पहले धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाया, फिर तीन बेटियां होने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। जिस हिंदू लड़की से शादी हुई थी उसे छोड़ दिया।

पीड़िता ने कहा कि जिस व्यक्ति से प्यार किया और उसके खातिर परिवार छोड़ा, अपना धर्म बदला, मान सम्मान सब कुछ गवा दिया।आज छोटी-छोटी मासूम 3 बच्ची हैं इनको लेकर इनके अधिकार की लड़ाई लड़ रही हूं। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुराल में बानमोर में रह रही है परंतु सास-ससुर व ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित और परेशान करते हैं।

पीड़िता ने कहा कि जब मुझे साथ ही नहीं रखना था तो क्यों कराया मेरा धर्म परिवर्तन और क्यों मुझसे शादी की। आज कई सवालों को अपने साथ लेकर घूम रही पीड़िता का कहना है कि मैं चाहती हूं कि जल्द से जल्द आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में यह इस प्रकार से किसी हिंदू लड़की की जिंदगी खराब ना हो। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Comments